फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was no effect of Bharat Bandh in protest against classification in reservation.

Jhansi News: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में भारत बंद का नहीं दिखा असर

Thu, 22 Aug 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
There was no effect of Bharat Bandh in protest against classification in reservation.
ललितपुर। विपक्षी दलों के भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया। राजनीतिक दलों ने गोविंद सागर बांध से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर विरोध दर्ज कराया। वहीं, सुबह से ही बाजार खुला रहा। बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। बसपा ने अलग से प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने के विरोध में सपा, बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, ओबीसी महासभा ने प्रदर्शन किया। सभी दलों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। कचहरी में वक्ताओं ने कहा कि एससी-एसटी में वर्गीकरण नहीं होना चाहिए। बसपा जिलाध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए घंटाघर सावरकर चौक पहुंचे। यहां नारेबाजी की। पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने कहा कि क्रीमीलेयर लागू कर जातियों को बांटा जा रहा है। जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि सभी दलित व ओबीसी एकजुट रहें। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमलेश, कुंवर लाल गौतम, जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मोतीलाल गौतम, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, शत्रुघ्न यादव, तुलसीराम अहिरवार, अशोक अहिरवार, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
फोटो- 17
बिना लाठी के पहुंची पुलिस : प्रदर्शन के दौरान कहीं अप्रिय घटना न हो जाए, इसके मद्देनजर पुलिस तैनात रही, लेकिन कलक्ट्रेट चौराहे पर पुलिस बिना लाठी के ही दिखाई दी। लोग सवाल करते रहे कि कोई विवाद होने पर पुलिस कैसी हालात संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article