{"_id":"69a202ba9a972cdcac0383cc","slug":"there-was-heavy-lathi-charge-in-front-of-the-police-four-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-748366-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस के सामने जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस के सामने जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खुशीपुरा मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को घायल कर दिया। पुलिस भी पहुंची लेकिन, दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों को काबू किया। दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हैं। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना नवाबाद के खुशीपुरा में बैजू का बागीचा मोहल्ला निवासी बहादुर सिंह राय एवं अनिरुद्ध यादव के बीच सार्वजनिक कुएं की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष इसी बात को लेकर फिर उलझ गए। उनके बीच गाली गलौज होने लगी। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड लेकर घरों से बाहर निकल आए। बहादुर राय ने कुमार यादव, अनिरुद्ध यादव, अनु यादव के खिलाफ जबकि अनिरुद्ध यादव ने बहादुर सिंह राय, प्रदीप राय, जयदीप राय समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है।