{"_id":"620d58ec4f42f3517935a19e","slug":"there-was-an-influx-of-people-in-yogi-s-road-show-flowers-rained-everywhere-jhansi-news-jhs215118374","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह हुई फूलों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह हुई फूलों की बरसात
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेगा रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर से योगी ने महादेव का आशीर्वाद लेकर रोड शो की शुरूआत की। पौने दो घंटे तक चले रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। जगह-जगह लोगों ने सीएम का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।
ललितपुर में सभा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम लगभग छह बजे पुलिस लाइन में उतरे। 6:14 बजे वो मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने छह मिनट तक महादेव की पूजा अर्चना की। इत्र, माला आदि चढ़ाने के बाद सीएम महादेव का आशीर्वाद लेकर शाम 6:20 बजे रोड शो करने के लिए रथ पर सवार हो गए। उनके साथ विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जगदीश साहू समेत अन्य पदाधिकारी रहे। सैंयर गेट होते हुए योगी का रथ शाम 7:07 बजे पर मिनर्वा चौराहा पहुंचा। खचाखच भीड़ के बीच लगभग आधा किलोमीटर का ये सफर तय करने में योगी को 47 मिनट लग गए। फिर रानी महल, सुभाषगंज, बड़ाबाजार, मानिक चौक होते हुए पौने दो घंटे के बाद रात 8:05 बजे उनका रथ सिंधी तिराहा पहुंचा। यहां पर योगी ने लोगों को संबोधित किया। घर-घर से योगी पर पुष्प वर्षा होती रही। शहर भर का माहौल भगवा मय हो गया। रोड शो के दौरान उमड़े जन सैलाब को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रथ से उतरकर खुद कई बार रोड शो में शामिल भीड़ को आगे बढ़वाते रहे। इस दौरान जय श्री राम, फिर एक बार योगी सरकार समेत कई नारे गूंजते रहे। डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। भगवा और भाजपा के झंडे जगह-जगह दिखाई दिए।
सभी योगी की एक झलक पाने को बेताब थे
रोड शो के दौरान क्या बच्चे, क्या जवान और क्या बूढ़े, हर उम्र के लोग योगी की एक झलक देखने को बेताब थे। यहां तक कि बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी शो के दौरान जगह-जगह नजर आईं और योगी पर फूलों की बरसात की।
विज्ञापन
मुस्लिम युवक ने दिया साफा
रोड शो के दौरान योगी को एक मुस्लिम युवक साफा देने के लिए बढ़ा लेकिन वो भारी-भीड़ की वजह से उन तक नहीं पहुंच पा रहा था। जब योगी की नजर युवक पर पहुंची तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहकर साफा मंगवाया और पहन लिया।
सुरक्षा, विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी: योगी
कोतवाली के पास महिला अस्पताल तिराहे पर योगी ने भीड़ को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश विकास की पटरी पर आ गया है। प्रदेश में सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए फिर एक बार भाजपा की सरकार जरूरी है। झांसी का माहौल बता रहा है कि लोग भाजपा के पक्ष में हैं। यही उत्साह 20 फरवरी तक बना रहे। सदर सीट से विधायक और प्रत्याशी रवि शर्मा को भारी बहुमत से जिताकर भेजिए। यहां फिर से कमल खिलना चाहिए।