फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a stampede in the coach after the fire, passengers jumped to save their lives

Jhansi News: आग लगने के बाद कोच में मच गई थी भगदड़, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
There was a stampede in the coach after the fire, passengers jumped to save their lives
- कई यात्रियों का सामान तक जल गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ताज एक्सप्रेस से उठती आग की लपटें और धुएं को देख कोच में भगदड़ मच गई थी। जान बचाने की जद्दोजहद में जिसे जहां मौका मिला, उधर की ओर भागा। कुछ यात्री दूसरे कोचों की ओर दौड़े तो कुछ ट्रेन के गेट से कूदने लगे। इस बीच कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोकने की कामयाब कोशिश की। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री अफरातफरी में अपना सामान छोड़कर ट्रेन के गेटों से कूदने लगे। पूरी ट्रेन पांच मिनट में खाली हो गई। यात्रियों ने बताया कि अगर चेन पुलिंग न करते तो जान नहीं बच पाती।
ट्रेन के कोच डी-3 में झांसी के लिए सफर कर रहे यात्री घनश्याम पाल ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से चली तो सब ठीक था। अचानक कोच में आग लग गई की आवाजें गूंजने लगीं। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए दूसरे कोच की ओर भागने लगे। मैं भी अपनी सीट छोड़कर दौड़ा, तो देखा कि लोग कोच के गेट पर खड़े होकर ट्रेन रोकने के लिए चिल्ला रहे हैं। आननफानन हमने चेन खींची। कुछ अन्य यात्रियों ने भी चेन की ओर हाथ बढ़ाया। इसके बाद एक मिनट में ट्रेन रुक गई तो यात्री गेटों से कूदने लगे। देखते-देखते तीन कोच जल गए। ग्वालियर की यात्रा कर रहे अनिरुद्ध की आंखाें में आग लगने की दहशत साफ नजर आई। अनिरुद्ध ने बताया कि कोच में आग लगने के बारे में जैसे पता चला तो मैं भी भागा, लेकिन भीड़ के चलते निकल नहीं पा रहा था। कोच में धुआं भरने लगा तो यात्री खांसने लगे। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री तो इमरजेंसी खिड़की से कूदे। उन्होंने कहा कि अगर चेन पुलिंग न होती यात्री भाग न पाते।
विज्ञापन

-------------
डिप्टी सीटीआई ने दिखाया साहस
ट्रेन रुकने के बाद डिप्टी सीटीआई पीयूष हयारण सबसे पहले डी-3 कोच में पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग भड़क रही थी। उन्होंने यात्रियों को कोच से निकालने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed