{"_id":"69a729251f552ff3580c118d","slug":"there-was-a-scramble-to-travel-in-the-general-coach-jhansi-news-c-11-jhs1019-750301-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जनरल कोच में यात्रा करने के लिए रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जनरल कोच में यात्रा करने के लिए रही मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। होली पर ट्रेनों के जनरल कोच में बैठने के लिए मारामारी रही। भीड़ के कारण विकलांग कोच में सवार होने के लिए यात्रियों में झड़प तक हो गई। वहीं, बांदा की ओर जाने वाली ट्रेन में काफी भीड़ रही। आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म पर तैनात रही।
अपने घरों को लौटने के लिए लोगों की मंगलवार को स्टेशन पर भीड़ रही। नियमित ट्रेनों में दिल्ली व भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों के कोच जहां खाली नजर आए वहीं बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन में भीड़ रही। दोपहर को डेढ़ बजे प्लेटफार्म पर पहुंची ग्वालियर-बरौनी और शाम को आई साबरमती एक्सप्रेस में लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़ रही। वहीं, बांदा की ओर आने और जाने वाली दोनों मेमू में पैर रखने की जगह नहीं रही। वहीं, बरौनी एक्सप्रेस के जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण यात्री महिला और दिव्यांग कोच में सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ यात्रियों में झड़प हो गई। आरपीएफ ने मामले काे संभालने के बाद यात्रियों को कोच में बैठाया।
लखनऊ और एमपी की बसों में रही भीड़ : होली पर अधिकांश लोग सोमवार को रवाना हो गए थे लेकिन ट्रेनों या बसों में जगह न मिलने के कारण कुछ यात्री मंगलवार को रवाना हुए। एमपी और लखनऊ की ओर जाने वाली बसों में दिन के समय खासी भीड़ रही लेकिन शाम के वक्त बस स्टैंड पर सन्नाटा पसर गया।