फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a dispute in the marriage ceremony, fiercely kicked and punched

विवाह समारोह में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute in the marriage ceremony, fiercely kicked and punched
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात एक विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर गुत्थमगुत्था हुई और एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। पुलिस के सामने भी लात-घूंसे चलते रहे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर उनको शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन

उन्नाव गेट स्थित एक विवाह घर में शुक्रवार की रात शादी समारोह का आयोजन था। विवाह स्थल की तैयारियों की जिम्मेदारी ग्राम बिरगुवां का वधू पक्ष संभाले हुए थे। तय समय पर दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज की ओर जाने लगी। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। वर और वधू पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगीं। वे कुर्सियां तक एक दूसरे पर उछालने लगे। इससे वहां चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी नशे में धुत युवक आपस में लड़ते रहे। इस पर पुलिस सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को कोतवाली ले आई। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ आई एक महिला की सोने की चैन गिर गई थी, जो वर पक्ष के युवक के पास देखी गई। मांगने पर विवाद खड़ा कर दिया। जबकि, वर पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके साथ की एक महिला के साथ वधू पक्ष के युवकों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वो मारपीट पर आमादा हो गए थे। वहीं, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि विवाद कुर्सी को लेकर हुआ था। एक पक्ष के एक युवक की कुर्सी दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उठा ली थी। मांगने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद करने वाले शराब के नशे में धुत थे। दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed