{"_id":"6772ec5a467b13f6e707f3aa","slug":"there-should-be-a-fair-investigation-into-the-allegations-against-dd-krishi-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-126751-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डीडी कृषि पर लगे आरोपों की हो निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डीडी कृषि पर लगे आरोपों की हो निष्पक्ष जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उपकृषि निदेशक पर एक महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा समाप्त करने की मांग की।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उपकृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे पर उन्हीं के कार्यालय की महिला कर्मचारी ने जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार है। वरिष्ठ अधिकारी को षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है, तभी से कृषि कार्यालय में दलालों व विभाग की अनियमितताओं पर अंकुश लगा है। इससे प्रतीत होता है कि वरिष्ठ अधिकारी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे, नगर मंत्री आशीष कौशिक, जिला उपाध्यक्ष आनंद देवलिया, जगभान राजपूत आदि के हस्ताक्षर हैं।