{"_id":"6a3851664f0b7e0ed50fe980","slug":"there-is-neither-disease-nor-old-age-in-the-one-who-has-a-body-tempered-by-yoga-yogi-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-820268-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके पास योग से तपा शरीर, वहां न रोग, न ही बुढ़ापा: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसके पास योग से तपा शरीर, वहां न रोग, न ही बुढ़ापा: योगी
Mon, 22 Jun 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई के किला परिसर स्थित मैदान में रविवार को आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिसके पास योग से तपा हुआ शरीर है। वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा। लोगों से योग को नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए सीएम बोले कि दुनिया के लगभग 200 देश योग के साथ जुड़ रहे हैं। इस दौरान शिविर में सीएम ने लोगों के साथ योग किया।
मुख्यमंत्री बोले कि भारत की विरासत को सम्मान देने के कार्यक्रम के तहत योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। दुनिया के अंदर योग के प्रति लोगों में लालसा पैदा हुई है। हर व्यक्ति चाहता है कि भारत का कोई युवा आकर वहां योग का कार्यक्रम कर दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करे। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के अंदर भारत के युवाओं के लिए आयुष विधा के प्रति एक नया क्षेत्र खोला है। हम जितना उसका उपयोग कर पाएंगे, वह उतना खुद और देश के हित में होगा। पहली बार भारत की पारंपरिक चिकित्सा को आयुष मंत्रालय के रूप में मान्यता दी।
सीएम योगी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है। स्वस्थ शरीर से ही जीवन के चारों पुरुषार्थों को पूर्ण कर सकते हैं। स्वस्थ शरीर से मस्तिष्क, बुद्धि और आत्मा भी स्वस्थ होती है। बताया कि रविवार को प्रदेश की सभी 57 हजार ग्राम पंचायतों, 825 विकासखंड मुख्यालय, 300 तहसीलों और 762 नगर निकायों में भी भव्यता, दिव्यता के साथ योग शिविर आयोजित हो रहा है। सीएम ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए आयुष विभाग की ई-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
शिविर में सीएम के साथ ही विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह आदि ने योग किया। नगर के विभिन्न संगठन के सदस्य, स्कूली विद्यार्थी, गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
‘पीएम ने भारत की परंपरा, विरासत को दिलाई वैश्विक मान्यता’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की परंपरा, विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए विजन प्रस्तुत किया है। वह हर साल राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पीएम ने 12 साल के कार्यकाल के दौरान देश में सबसे अधिक समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड बनाया है।