फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is a possibility of divorce if there is no toilet in the house

Jhansi News: घर में शौचालय न होने पर तलाक की नौबत

Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of divorce if there is no toilet in the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के यहां बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच लड़ाई का प्रकरण आया। घर में शौचालय न होने के कारण पति-पत्नी में विवाद होता था। इसी विवाद को लेकर पति शराब के नशे में मारपीट करता था। विवाद इतना बढ़ा कि मामला तलाक तक पहुंच गया। न्यायालय में दोनों के बीच सुलह कराई गई। पति ने शौचालय बनवाने व मारपीट न करने का वादा किया। पत्नी उसके साथ रहने को तैयार हुई।

सरकार स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच के खिलाफ जनजागरुकता अभियान चला रही है। महिलाओं में इसको लेकर चेतना आने लगी है। ऐसा ही एक प्रकरण बृहस्पतिवार को कुटुंब न्यायालय में आया। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी पति-पत्नि में शौचालय को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला न्यायालय में पहुंच गया। न्यायाधीश ने पति-पत्नी में सुलह कराई। न्यायाधीश ने दोनों को अगली सुनवाई की तारीख आठ मई को न्यायालय में वार्ता के लिए बुलाया है। न्यायालय में दिनभर यह मामला चर्चा में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed