फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is a need to preserve forts and heritage in Bundelkhand as well.

Jhansi News: बुंदेलखंड में भी किलों एवं विरासत को सहेजने की जरूरत

Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
There is a need to preserve forts and heritage in Bundelkhand as well.
झांसी। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के 39वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय संग्रहालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा बुंदेलखंड में भी किलों एवं विरासत को सहेजने की जरूरत है। राजस्थान की तर्ज पर यहां के किलों भी विकसित किए जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने जिले के गांवों में मौजूद प्राचीन विरासत की रक्षा में सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में पुरातत्व के क्षेत्र में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहन नेपाली, अनिल कुशवाह, हरिनारायण त्रिवेदी, किशन सोनी, स्वप्निल मोदी, श्वेता सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. उमा पाराशर ने किया।
विज्ञापन




चित्रकला प्रतियोगिता में भानु व सुमित अव्वल
इस मौके पर चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर वर्ग प्रथम स्थान भानु पांडे, द्वितीय स्थान राधिका श्रीवास्तव व तृतीय स्थान नीलिका श्रीवास ने पाया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सुमित सोनी, द्वितीय स्थान बृजेंद्र व तृतीय स्थान पलक सोनी ने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed