फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There are 50 billionaire companies in Bundelkhand, turnover is Rs 160 billion

Jhansi News: बुंदेलखंड में 50 अरबपति कंपनियां, 160 अरब का है कारोबार

Sun, 31 Aug 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
There are 50 billionaire companies in Bundelkhand, turnover is Rs 160 billion
- वर्ष 2024-25 में 10 कंपनियां 112 अरब का कारोबार कर हुई अव्वल, राज्य कर विभाग को भी दिया खूब टैक्स
विज्ञापन

- पिछड़े बुंदेलखंड की अब बदलने लगी है तस्वीर, उद्योग और व्यापार में लगातार हो रही बढ़ोतरी

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पिछड़े बुंदेलखंड की अब तस्वीर बदलने लगी है। औद्योगिक विकास के साथ ही व्यापार में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कारोबारी भी करोड़ों रुपये से बढ़कर अब अरबों रुपये का व्यापार करने लगे हैं। वर्ष 2024-25 में 50 कंपनियां अरबपति बनकर उभरी हैं। एक साल में इन्होंने करीब 160 अरब रुपये का कारोबार किया। इनमें 10 कंपनियों ने अकेले ही 112 अरब रुपये का व्यापार कर डाला। उनके इस कारोबार से सरकार की भी टैक्स के रूप में खूब झोली भरी।
बुंदेलखंड में वर्ष 2021-22 में जोन में 45,933 और झांसी में 14,777 व्यापारी पंजीकृत थे। इसमें साल-दर साल इजाफा हुआ और पंजीकृत करदाताओं की संख्या 1,25,406 हो गई है। राजस्व संग्रह की बात करें तो वर्ष 2021-22 में पूरे जोन का 1004.96 करोड़ रुपये था। इसमें भी हर साल तेजी आई और वर्ष 2024-25 में बढ़कर यह 1380.62 करोड़ पहुंच गया। ऐसे में झांसी में लगातार आर्थिक विकास हो रहा है। सरकारी रिकॉर्ड और कलेक्शन में होती बढ़ोतरी इस बात की गवाही दे रहे हैं। व्यापारियों में जीएसटी को लेकर आई जागरूकता का ही असर है कि अब व्यापारी टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं। वह खुलकर अपना कारोबार भी प्रदर्शित कर रहे हैं। झांसी जोन में 2024-25 में ऐसी 50 कंपनियां आई हैं, जिन्होंने 160 अरब का कारोबार किया है। इसमें 24 फर्म राज्य कर विभाग की तो 26 सेंट्रल जीएसटी विभाग की शामिल हैं।
विज्ञापन

.........

बॉक्स में -
यह है बुंदेलखंड की सबसे टॉप कारोबारी कंपनी
कंपनी जनपद कारोबार (अरब रु.में)
ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी ललितपुर 69.40

हाईडेलवर्ग सीमेंट इंडिया प्रा.लि. झांसी 15.40

जेके सीमेंट लिमिटेड हमीरपुर 6.76

प्रकाश अस्फाल्टींग्स एंड टोल हाईवे झांसी 5.96

नटराज ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि. झांसी 5.00

श्री बैद्यनाथ आयुर्वेदिक भवन प्रा.लि. झांसी 2.54

इड्यिन ड्यूम पाइप कंपनी झांसी 2.05

बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि. हमीरपुर 1.68

सूरी ऑटोमोबाइल्स झांसी 1.60

मदनलाल एंड संस ललितपुर 1.06

............

बॉक्स में -
लगातार बढ़ रहा कारोबार, जीएसटी में धनवर्षा
वर्ष पंजीकृत व्यापारी जीएसटी कलेक्शन

2021-22 10,042 1004.96 करोड़
2022-23 11,136 1100.92 करोड़
2023-24 10,752 1280.84 करोड़
2024-25 11,265 1330.62 करोड़
2025-26 (अप्रैल-मई) 2,488 318.94 करोड़
..............
वर्जन -
- कंपनियां रजिस्ट्रेशन कराकर सरकार को खासा टैक्स भी दे रही हैं। 50 कंपनियां हैं, जिनका 100 करोड़ से अधिक का टर्नओवर हैं। अभी इस कड़ी में और भी कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डीके सचान, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर विभाग, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed