फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft from degree college principals home

डिग्री कॉलेज की प्राचार्या के घर से लाखों की चोरी

Mon, 12 Aug 2019 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
theft from degree college principals home
आवास विकास के ए ब्लाक में रहने वालीं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या के सूने घर से बदमाश ला?
डिग्री कॉलेज की प्राचार्या के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास नंदनपुरा के ए ब्लाक में रहने वालीं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या के सूने घर से बदमाश सोमवार की दोपहर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश कई घंटों तक घर को आराम से खंगालते रहे। प्राचार्या अपने पति के साथ केके पुरी में रहने वाले अपने भाई के घर रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ता के साथ तफ्तीश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
आवास विकास नंदनपुरा के ए ब्लाक में प्राचार्या डा. अंजू दत्ता पति राकेश श्रीवास्तव के साथ रहती हैं। उनकी दो बेटियां दूसरे शहर में पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब वह नजदीक ही केके पुरी सूर्यपुरम कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई संजय के घर भगवान शंकर के रुद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी बीच उनके सूने घर में बदमाश घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में घुसने के बाद लोहे की ग्रिल में लगे ताले को तोड़ दिया। अगले दरवाजे में दोहरा सेंट्रल लॉक लगा था, जिसकी कुंडी को बदमाशों ने किसी लोहे की वस्तु से टेढ़ा कर तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर के कमरों में घुस गए। एक कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉक तोड़कर उनका सामान खंगाला। जबकि दो अन्य अलमारियों की चाबी मिलने पर उनको आराम से खोल लिया। लोहे के बक्से को भी खोलकर देखा। बदमाश एक- एक सामान को आराम से खंगालते रहे। पूरा सामान कमरे में बिखरा दिया। कोई एकदम न आए, इसलिए भागने के लिए छत की गुमटी पर लगा ताला भी तोड़ दिया। चोरी करने के बाद बदमाश आराम से मौके से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन

इधर, दोपहर करीब सवा तीन बजे दंपती घर वापस लौटे। ग्रिल का ताला टूटा देखकर तो वह कोई अंदाजा नहीं लगा सके, लेकिन अंदर पहुंचते ही वह अवाक रह गए। बदमाश करीब तीन लाख रुपये के जेवरात, 15 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान लेकर जा चुके थे। दंपती के बताने पर आसपास मुहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। रिश्तेदार भी आ गए। इधर, सूचना पर खोजी कुत्ते के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस खोजी कुत्ते के साथ काफी देर तक इधर- उधर घूमकर सुबूत जुटाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
आवास विकास में प्रवेश करते ही बायीं तरफ ए ब्लाक के आवास बने हैं। आवासों के सामने पार्क बना है। डॉ. अंजू दत्ता का आवास पांचवें नंबर पर है। बदमाश आराम से आए और चले गए। पड़ोसियों को भनक तक नहीं लग सकी। इससे साफ है कि बदमाश पहले से ही उनके आवास पर निगाह बनाए थे। उनको मालूम था कि दंपति कुछ घंटों के लिए जाने वाला है। हो सकता है कि बदमाशों ने पीछा कर पहले ही पुख्ता कर लिया हो कि डॉ. अंजू पति के साथ अपने भाई के घर पहुंच गई और आसपास ही उनकी निगरानी के लिए एक बदमाश को बिठा दिया हो।

आवास विकास में चोरी हुई है। गली में आसपास पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। - डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed