फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The youth killed in the university could not be identified

Jhansi News: विश्वविद्यालय में मारे गए युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त

Sat, 13 Apr 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The youth killed in the university could not be identified
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बेरहमी से पीट-पीटकर मारे गए युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ जारी है।
विश्वविद्यालय परिसर में चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कर रहे श्रमिक परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहते आ रहे थे। बुधवार की रात एक महिला श्रमिक झोपड़ी के बाहर चबूतरे पर अपने पति के साथ सो रही थी। इसी दरम्यान वहां पहुंचे एक युवक ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर युवक भागने लगा था। भाग रहे युवक को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। यहां तक कि उसे रस्सी के जरिये वहां खड़े ट्रैक्टर के पहिये से बांध दिया था। सुबह पांच बजे बाद युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने भगवानदास, नेता व हीरालाल समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसके शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। मृतक की आयु लगभग चौबीस साल है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपियों ने दो-तीन महीने पहले भी एक जेसीबी चालक पर मोबाइल चोरी करने व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। लेकिन, तब मामला दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed