फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young woman's family caught the couple who had run away from home.

Jhansi News: घर से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने पकड़ा

Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The young woman's family caught the couple who had run away from home.
- पुलिस ने के पहुंचने से पहले नदारद हुए सभी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। रविवार दोपहर मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां घर से भागे एक प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इस हंगामा होने लगा। इसी बीच युवती ने अपने ही भाई पर चप्पलें चला दीं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के कनेरा क्षेत्र से एक प्रेमी जोड़ा घर से भागकर रविवार दोपहर मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। दोनों ट्रेन से कहीं दूर जाने की फिराक में थे। इसकी युवती के परिजनों को भनक लग गई और वे मऊरानीपुर पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को स्टेशन के ठीक सामने घेर लिया और जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर विवाद बढ़ गया। युवती के भाई ने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती आपा खो बैठी और उसके के बचाव में उतर आई। युवती ने बीच सड़क पर ही अपने सगे भाई का विरोध करते हुए उस पर चप्पलें चला दीं। इस दौरान युवती चीख-चीख कर कह रही थी कि वह बालिग है और उसे अपनी मर्जी से कहीं भी आने-जाने का अधिकार है। मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी वहां से जा चुके थे। इस संबंध में थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed