फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man who came in the procession died due to drowning in the canal

बरात में आए युवक की नहर में डूबने से मौत

Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man who came in the procession died due to drowning in the canal
झांसी। थाना प्रेमनगर के नया गांव इलाके के पास राजघाट नहर में डूब जाने से ओरछा निवासी अमित अहिरवार (26) की मौत हो गई। अमित एक बरात में शामिल होने के लिए नयागांव आया था। शुक्रवार को घूमने के दौरान वह नहर में गिर पड़ा। नहर का पानी रोकने के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक नया गांव निवासी विकास अहिरवार की 30 नंवबर को शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए अमित अपने पूरे परिवार के साथ यहां आया था। रिश्ते में विकास उसका फूफा था। प्रीतिभोज के बाद वह विकास के घर में ही ठहर गया। शुक्रवार की सुबह वह दो बच्चों के साथ नहर की ओर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका पांव अचानक फिसल गया। वह सीधे नहर में जा गिरा। बच्चों ने शोर मचाया लेकिन, वहां बचाने वाला कोई नहीं था। जब तक लोग पहुंचते अमित लापता हो गया। उधर, हादसे की बात सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान नहीं चल सका। सुबह पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया। पानी कम होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कराई। थोड़ी देर में अमित का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अमित की मौत की सूचना मिलकर ओरछा से भी परिजन यहां पहुंच गए। बरात वाले घर में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक अमित का अभी विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed