फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man was murdered for having an illegal relationship with his wife

Jhansi News: पत्नी से अवैध संबंध रखने पर किया था युवक का कत्ल

Fri, 24 Mar 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The young man was murdered for having an illegal relationship with his wife
झांसी। सीपरी बाजार के चंद्र गोपालपुरा गांव में नवंबर 2022 को हुए बाप-बेटे के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। बेटे का अवैध संबंध गांव की एक महिला से था। इसी वजह से महिला के पति ने युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद से वह ग्वालियर में छुपा हुआ था। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसे जेेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रगोपालपुरा गांव में 21 नवंबर 2022 की रात खेत में सोते समय महेंद्र अहिरवार (35) की हत्या कर दी गई। उसका पिता काशीराम अहिरवार (55) भी गंभीर रूप से घायल था। तीन दिन बाद उसकी भी मौत हो गई हो गई थी। जांच पड़ताल के दौरान गांव के राजकुमार अहिरवार का नाम सामने आया लेकिन, आरोपी गांव से फरार हो गया। राजकुमार ने अपना सिम भी तोड़कर फेंक दिया। इस वजह से पुलिस को उसकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी लेकिन, पिछले दिनाें चोरी छिपे राजकुमार अपने परिवार से मिलने गांव आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया तो राजकुमार के ग्वालियर में छिपे होने की बात मालूम चली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि महेंद्र का उसकी पत्नी से संबंध था। उसने महेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं मान रहा था। इस वजह से उसने महेंद्र को मार डालने की योजना बनाई। जब खेत में वह पहुंचा तब महेंद्र सो रहा था। उसने डंडे से प्रहार करके उसे मार डाला लेकिन, उसी समय उसका पिता काशीराम भी जाग गया। इस वजह से उसने उसे भी डंडे से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया डंडा भी उसके घर से ही बरामद कर लिया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर संजय शुक्ला समेत इंद्रपाल सरोज, जितेंद्र बाबू, मोहित मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed