फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man was beaten with a stick and pushed out of the house.

Jhansi News: लाठी से पीटकर युवक को धक्का देकर घर से बाहर फेंका

Fri, 31 Oct 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten with a stick and pushed out of the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को घर बुलाकर गाली-गलौज की। फिर दबंगों ने लाठी से पिटाई कर दी। युवक का आरोप है कि पिटाई करने के बाद घर से धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले अश्वनी नायक ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि 24 अक्तूबर की रात 8 बजे गुमनावारा पिछोर में रहने वाले अमित यादव, छोटू यादव (निवासी कोट बेहटा थाना सीपरी बाजार) मैदान सिंह यादव और अरविंद यादव ने उसे बातचीत के लिए अमित के घर पर बुलाया। अश्वनी का आरोप है कि पिछले दिनों हुए रुपयों के लेनदेन के मामले में वह उससे झूठ बुलवाना चाहते थे लेकिन जब उसने सच बोलने की बात कही तो सभी आक्रोशित होकर उसके साथ गाली-गलौज कर लाठी से पीटने लगे। पुलिस ने अश्वनी की शिकायत पर चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed