फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The work of the overbridge is in the final stages, the arched structure of the bridge will be installed today

Jhansi News: ओवरब्रिज का काम अंतिम दौर में, आज स्थापित होगा पुल का धनुषाकार ढांचा

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The work of the overbridge is in the final stages, the arched structure of the bridge will be installed today
- सितंबर में शुरू हो जाएगा ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर बन रहे ब्रिज से आवागमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के 750 टन वजनी लोहे के धनुषाकार ढांचे को रेलवे ट्रैक के ऊपर स्थापित करने का आधा काम पूरा कर लिया गया। जबकि, बाकी काम शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सेतु निगम द्वारा अपने हिस्से का बचा हुआ काम शुरू कर दिया जाएगा। ब्रिज से आवागमन सितंबर माह की शुरुआत में प्रारंभ हो जाएगा।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर 994 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 76 मीटर का हिस्सा रेलवे को बनाना है। अपने हिस्से में रेलवे ट्रैक के ऊपर 750 टन वजन का 60 मीटर लंबा धनुषाकार लोहे का स्ट्रक्चर लगाने जा रहे है। पिछले सप्ताह इसे तैयार कर लिया गया था। सोमवार को झांसी आई रेलवे की रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने स्ट्रक्चर की जांच की और इसे उपयुक्त बताया। इसके बाद शुक्रवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम की मौजूदगी में लोहे के स्ट्रक्चर को ट्रैक के ऊपर स्थापित करने का काम शुरू किया गया। इसके लिए सुबह 11.55 से लेकर 1.55 बजे तक का दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई। इस अवधि में भारी भरकम मशीनों की मदद से रेलवे की टीम लोहे के स्ट्रक्चर को 33 मीटर आगे ले जाने में सफल रही। खास बात यह रही कि रेलवे की ओर से यह काम डेढ़ घंटे में ही पूरा कर लिया गया, जबकि ब्लॉक दो घंटे का लिया गया था। बाकी, 27 मीटर का काम शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को काम शुरू करने से पहले मौके पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर रेलवे की गति शक्ति यूनिट के उप मुख्य अभियंता चरनजीत सिंह सारंग, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जैन, मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी गर्ग आदि मौजूद रहे। जबकि, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष इसे पूरे काम की लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने शुरू हो जाएगा दूसरी लेन का काम
झांसी। रेलवे की गति शक्ति यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी गर्ग ने बताया कि शनिवार को धनुषाकार स्ट्रक्चर को स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर इसे बनाने के लिए नीचे लगाए लोहे के पिलर हटा लिए जाएंगे और जुलाई माह में ही ब्रिज की दूसरी लेन के स्ट्रक्चर को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सितंबर माह की शुरुआत में ब्रिज की निर्माणाधीन लेन से आवागमन शुरू हो जाएगा।


भारी कंटेनर भी गुजर सकेंगे ब्रिज से
झांसी। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ब्रिज का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की डिजाइन के अनुसार किया जा रहा है। यह ब्रिज हैवी कंटेनर का लोड वहन करने में भी सक्षम होगा। इसका निर्माण भविष्य में इस सड़क पर बढ़ने वाले वाहनों के बोझ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed