फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wind of the farmers' movement has gone out in Bundelkhand: Balmukund

बुंदेलखंड में किसान आंदोलन की हवा निकल गई: बालमुकुंद

Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The wind of the farmers' movement has gone out in Bundelkhand: Balmukund
झांसी। भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्षी दल केंद्र और प्रदेश सरकार की लोकप्रियता से घबराकर परेशान हैं। विपक्ष किसान आंदोलन की आड़ में लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। मगर बुंदेलखंड में किसान आंदोलन की हवा निकल गई है। यहां का किसान भाजपा सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में हुई वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसान हितों में कार्य कर रही हैं। योगी सरकार ने न सिर्फ पराली जलाने को लेकर किसानों के ऊपर दर्ज छह हजार से अधिक मुकदमे वापस लिए, बल्कि सिंचाई के बिलों पर सरचार्ज भी माफ किए हैं। छुट्टा जानवरों की समस्याओं के चलते योगी सरकार ने प्रदेश में 5600 से अधिक गोशालाओं का निर्माण करवाया है। इसके चलते छुट्टा जानवरों की समस्याओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अहम कदम उठाए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। किसानों, नागरिकों को भरपूर बिजली मिल रही है। मोदी सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, आशीष उपाध्याय, छत्रपाल सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह कंसाना, उमाशंकर राजपूत, रीतेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह परमार, प्रतिपाल सिंह घोष, दिलीप शिवहरे, कृष्णचंद्र तिवारी, संजीव राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed