फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wind of development will flow in the villages, we are ready

गांवों में बहेगी विकास की बयार, हम हैं तैयार

Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The wind of development will flow in the villages, we are ready
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दस्तक देने के बाद ग्रामीण इलाकों में विकास के काम ठप पड़ गए थे। सरकारी मशीनरी का पूरा जोर स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार का बंदोबस्त करने तक सीमित हो गया था। मनरेगा में भरपूर पैसा देकर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाने लगा था। साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों को खाद्यान्न की कमी न हो, इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग का ढांचे की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस सब के बीच विकास की रफ्तार एकदम मंद पड़ गई थी। हालांकि, बीच में हालात सामान्य हुए थे, लेकिन तब तक चुनाव का बिगुल बच चुका था। आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से नई परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो था। लेकिन, ग्रामीण विकास की दृष्टि से अब हालात एकदम अनुकूल है। महामारी की रफ्तार मंद पड़ चुकी है और चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपने-अपने इलाकों के विकास को लेकर सभी उत्साहित हैं। ऐसे में मंद पड़ चुके विकास कार्यों के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जनसेवा की जिम्मेदारी मिली है, इसका पूरी तरह से निर्वहन किया जाएगा। विकास की रुकी परियोजनाओं को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। नई योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

- राजकांतेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख - चिरगांव
प्रदेश सरकार की इच्छा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सड़क, पानी, बिजली के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पद्मा टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख - गुरसराय
सरकार की हर जन कल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाया जाएगा। विकास के सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय अवधि में पूरे कराए जाएंगे।
- भारती आर्या, ब्लॉक प्रमुख - बंगरा
विकास के मामले में ब्लॉक देश और प्रदेश के साथ कदमताल करता नजर आए। बगैर किसी देरी के नए काम शुरू कराए जाएंगे। पुरानी परियोजनाएं भी पूरी होंगी।
- रचना राजपूत, ब्लॉक प्रमुख - बड़ागांव
क्षेत्र का विकास प्राथमिकता पर रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले क्षेत्र के स्वास्थ्य संसाधन सुदृढ़ किए जाएंगे। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- चंद्रभान अहिरवार, ब्लॉक प्रमुख - बामौर
क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर दिए जाएंगे।
- प्रभा देवी, ब्लॉक प्रमुख - मोंठ
शासन की मंशा है कि दिल्ली और लखनऊ में बनने वाली विकास की योजना गांव के धरातल पर साकार रूप लें। बगैर समय गवाएं इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।
- आनंद सिंह परिहार, ब्लॉक प्रमुख - मऊरानीपुर
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में विशेष काम होगा। इसके अलावा पानी की उपलब्धता पर भी काम किया जाएगा। जल्द काम शुरू कर दिए जाएंगे।
- बबीता यादव, ब्लॉक प्रमुख - बबीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed