फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wind blows and the electricity goes out, with no sign of it coming back.

Jhansi News: हवा के झोंके से गुल हो जाती है बिजली, आने का ठिकाना नहीं

Tue, 23 Sep 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The wind blows and the electricity goes out, with no sign of it coming back.
बंगरा। विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत सिलगुवां में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके अलावा गांव को अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर बना रपटा भी क्षतिग्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाओं का भी अभाव बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों को अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का काम पूरा होने के बाद भी गांव में आधी आबादी को ही नल से जल मिल पा रहा है। बाकी ग्रामीण पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर बने हुए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत की बिजली व्यवस्था जर्जर खंभे और तारों के भरोसे है। हवा के झोंके भर से गांव की बिजली गुल हो जाती है। एक बार जाने के बाद बिजली के आने का कोई भरोसा नहीं रहता है। भीषण गर्मी में भी यहां के लोग बिजली के लिए तरसते रहे। गांव की मुख्य सड़क पर पुराना रपटा बना हुआ है, जो काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे गुजरने पर हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बारिश में यह रपटा डूब जाता है। ऐसे में लोगों का आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन

विकासखंड की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक सिलगुवां में स्वास्थ्य केंद्र का अभाव भी बना हुआ है, ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ जाती है। अक्सर झोलाछापों का सहारा भी लेना पड़ जाता है। ग्राम पंचायत के खिरक ढिमरपुरा में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। कक्षों के अभाव की वजह से जूनियर हाईस्कूल में महज दो कमरों में 49 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों को सामुदायिक बरात घर और खेल के मैदान की भी दरकार है।
0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम- सिलगुवां
ग्राम पंचायत में शामिल गांव- सिलगुवां और लुअरगांव भट
ग्राम पंचायत की आबादी- 4000
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 2100
0000
समस्याएं...
- आधे गांव तक नहीं पहुंच रहा नलों से पानी।
- खंभे और तार जर्जर होने की वजह से बना रहता है बिजली संकट।
- मुख्य मार्ग पर बना रपटा है क्षतिग्रस्त।
- सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का बना हुआ है अभाव।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- आंगनबाड़ी केंद्र और अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हुआ।
- ग्राम पंचायत में सीसी और एपेक्स सड़कों का निर्माण हुआ।
- 150 से अधिक पीएम और सीएम आवासों का निर्माण हुआ।
- ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को देखते हुए दो मंदिर बनवाए गए।
0000
फोटो---22BAN_M_8_22092025_332.jpg
ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए गए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों को दिलाया जा रहा है। रपटे की समस्या के समाधान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
- सचेंद्र कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान
00
फोटो---22BAN_M_9_22092025_332.jpg
ग्राम पंचायत की बिजली व्यवस्था बहुत खराब है। एक बार लाइट जाने के बाद उसके आने का ठिकाना नहीं रहता है। अक्सर फॉल्ट होते रहते हैं। इसमें सुधार किया जाना चाहिए।
- विवेक तिवारी
00
फोटो---22BAN_M_7_22092025_332.jpg
जल जीवन मिशन के लाभ अभी गांव के सभी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गांव की ज्यादातर आबादी हैंडपंपों पर ही निर्भर है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- लक्ष्मी अहिरवार
00
फोटो---22BAN_M_6_22092025_332.jpg
गांव की मुख्य सड़क पर बना हुआ रपटा क्षतिग्रस्त है। बारिश में यह पानी में डूब जाता है। रपटे से आवागमन में हर समय जोखिम बना रहता है। इसकी दशा में सुधार की आवश्यकता है।

- सुखराम
00
ग्राम पंचायत में विकास के कई कार्य कराए गए हैं। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। इसके अलावा दो अक्तूबर को ग्राम पंचायतों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रस्ताव लिए जाएंगे।
- बृजमोहन अंबेड, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed