फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wife had killed the husband at the hands of the lover

प्रेमी के हाथों पत्नी ने कराया था पति का कत्ल

Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The wife had killed the husband at the hands of the lover
झांसी। गरौठा में मारे गए युवक भान सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी एवं प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है अवैध संबंधों के चलते भान सिंह की हत्या की गई। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी (आरए) नैपाल सिंह के मुताबिक गरौठा के सुभाष नगर निवासी भान सिंह यादव (42) पुत्र बसोरे के अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी अनीता ने 26 अप्रैल को गरौठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भान सिंह छोटा मोटा काम करता था, जबकि पत्नी चाय की दुकान चलाती है। पुलिस ने भान सिंह को खोजना शुरू किया। 29 अप्रैल को उसकी लाश करौखर रोड पर नहर पुलिया के पास मिली। उसकी लाश सड़ चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद सबसे पहला शक पुलिस को भान सिंह की पत्नी अनीता पर ही हुआ। पुलिस ने अनीता का सीडीआर खंगाला। मालूम चला कि हमीरपुर के मझगवां गांव निवासी रंजीत यादव पुत्र रघुवीर से अनीता की दिन में कई दफा बात होती है। रंजीत के सीडीआर खंगालने पर उसकी लोकेशन 24 मई को करौखर रोड पर मिली। पुलिस ने रंजीत को उठाकर पूछताछ की, तब उसने पूरा राज उगल दिया। रंजीत ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसके अनीता से अवैध संबंध बन गए थे। यह बात भान सिंह को मालूम चल गई। इस वजह से अनीता और भान सिंह की रोजाना लड़ाई होने लगी। दोनों ने मिलकर भान सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत 24 अप्रैल को अनीता ने भूसा खरीदने के बहाने भान सिंह को रंजीत के दोस्त रघुवीर के साथ भेज दिया। यहां रंजीत पहले से मौजूद था। रंजीत ने रामगोपाल के साथ मिलकर भान सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। अपने ऊपर शक न होने देने के लिए अनीता ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा दी। रंजीत के निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसपी (आरए) के मुताबिक अनीता एवं रंजीत पर आईपीसी की धारा 302, 201 एवं 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed