फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The way is clear for the election of the Advocates Association, voting will be held on July 25

Jhansi News: अधिवक्ता संघ के चुनाव का रास्ता साफ, 25 जुलाई को होगा मतदान

Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the election of the Advocates Association, voting will be held on July 25

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अधिवक्ता संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक में 25 जुलाई को मतदान और 26 जुलाई को मतगणना और परिणाम की घोषणा करने का निर्णय लिया गया।



अधिवक्ता संघ का चुनाव कराने को लेकर उच्च न्यायालय इलाहबाद में रिट दायर की गई थी। न्यायाधीश ने बार काउंसिल उप्र को अधिवक्ता संघ के सभी पदों का अधिकार एल्डर्स कमेटी को देने का आदेश दिया था। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने आदेशों का पालन किया। इधर, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने के लिए सीओपी धारक वकीलों को सदस्या शुल्क जमा करने का आदेश दिया था। पहले सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 10 जून थी, लेकिन कोर्ट के ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण कई सीओपी वकीलों ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं की थी। 10 जून को इस संबंध में एल्डर्स कमेटी ने दोबारा बैठक की। बैठक में 25 जून तक सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को लाइब्रेरी में न्यायालय के आदेश पर दो महीने के भीतर चुनाव कराने के निर्णय का पालन करने के लिए मंथन किया गया। बैठक में चेयरमैन प्रकाश नारायण बाजपेई, अनुशासन समिति के सदस्य साकेत गुप्ता, मदनमोहन श्रीवास्तव और जेपी लिखधारी ने चुनाव की तिथि की घोषणा की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने 25 जून तक सदस्यता शुल्क जमा करने, दो जुलाई को दीवानी न्यायालय खुलने पर पूरक सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्णय लिया। इसके बाद सात जुलाई को वोटर लिस्ट तैयार करने, नौ जुलाई को आपत्तियां, 11 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, 13 जुलाई को पदाधिकारियों व सदस्यों के नामांकन, 14 जुलाई को जांच व नाम वापसी, 25 को मतदान और 26 को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed