फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The water supply will be tested by fire from 7 April

Jhansi News: सात अप्रैल से जलापूर्ति की अग्निपरीक्षा

Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The water supply will be tested by fire from 7 April

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार शाम से बबीना फिल्टर प्लांट से छोडा गया पानी शुक्रवार देर-रात तक महज 4.50 किलोमीटर का सफर तय कर सका। इस दूरी पर लगे ब्लॉक के बीच चार जगह लीकेज मिले। इनकी मरम्मत में कई घंटे लग गए।

जल निगम अभियंताओं का कहना है शनिवार को अगले दस किलोमीटर की दूरी के बीच ब्लॉक बनाकर टेस्टिंग होगी हालांकि टेस्टिंग की रफ्तार देखकर सात अप्रैल की डेडलाइन तक पानी पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है। बबीना फिल्टर प्लांट से मंगलवार शाम छह बजे दो एमएलडी पानी पाइप लाइन में छोड़कर टेस्टिंग आरंभ हुई थी। 27 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के परीक्षण के लिए जगह-जगह ब्लॉक बनाए गए। डेढ़ किलोमीटर दूरे बने पहले ब्लॉक में कोई लीकेज नहीं मिला था, लेकिन अगले ब्लाॅक में पाइपलाइन में लीकेज हो गया। अगले ब्लॉक के बीच चार लीकेज मिले। इस तरह शुक्रवार रात तक महज 4.50 किलोमीटर पाइप लाइन का परीक्षण हो सका। महानगर पेयजल आपूर्ति के तहत घर-घर पानी पहुंचाया जाना है। माताटीला बांध से शहर तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए दो चरणों में पाइपलाइन बिछाई गई। दूसरे चरण में बबीना फिल्टर प्लांट से शहर के बीच 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली गई। इसका परीक्षण किया जा रहा है। नअमर उजाला ब्यूरो झांसी। मंगलवार शाम से बबीना फिल्टर प्लांट से छोडा गया पानी शुक्रवार देर-रात तक महज 4.50 किलोमीटर का सफर तय कर सका। इस दूरी पर लगे ब्लॉक के बीच चार जगह लीकेज मिले। इनकी मरम्मत में कई घंटे लग गए। जल निगम अभियंताओं का कहना है शनिवार को अगले दस किलोमीटर की दूरी के बीच ब्लॉक बनाकर टेस्टिंग होगी हालांकि टेस्टिंग की रफ्तार देखकर सात अप्रैल की डेडलाइन तक पानी पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है। बबीना फिल्टर प्लांट से मंगलवार शाम छह बजे दो एमएलडी पानी पाइप लाइन में छोड़कर टेस्टिंग आरंभ हुई थी। 27 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के परीक्षण के लिए जगह-जगह ब्लॉक बनाए गए। डेढ़ किलोमीटर दूरे बने पहले ब्लॉक में कोई लीकेज नहीं मिला था, लेकिन अगले ब्लाॅक में पाइपलाइन में लीकेज हो गया। अगले ब्लॉक के बीच चार लीकेज मिले। इस तरह शुक्रवार रात तक महज 4.50 किलोमीटर पाइप लाइन का परीक्षण हो सका। महानगर पेयजल आपूर्ति के तहत घर-घर पानी पहुंचाया जाना है। माताटीला बांध से शहर तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए दो चरणों में पाइपलाइन बिछाई गई। दूसरे चरण में बबीना फिल्टर प्लांट से शहर के बीच 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली गई। इसका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed