फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The water commission team tested the reality of the claims of the department

जल आयोग की टीम ने परखी महकमे के दावों की हकीकत

Mon, 27 Sep 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The water commission team tested the reality of the claims of the department
झांसी। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने यहां पहुंचकर सिंचाई परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। टीम सदस्यों ने सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। सदस्य सबसे पहले मऊरानीपुर स्थित लखेरी बांध पहुंचे। यहां उन्होंने लखेरी बांध के मौजूदा जल भराव एवं डूब क्षेत्र का जायजा लिया। एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह ने टीम को बांध के लिए चल रहे कार्यों के बारे में बताया। टीम ने ग्रामीणों से भी बात की। इसके बाद सदस्य शहजाद बांध पहुंचे। यहां स्प्रिंकलर सिंचाई के मॉडल को देखा। अभी यहां पंप हाउस में पानी भरा है। इस वजह से काम बाधित चल रहा है। इसके जरिए बड़ौदा, डांग, रजपुरा, पारौन एवं बटवाहा गांव के लोगों को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। यहां से टीम भावनी बांध पहुंची। एक्सईएन भागीरथ वर्मा ने बांध के मौजूदा जल संग्राहण के बारे में बताया। बांध के आसपास काफी संख्या में झाड़ियां उग आई थीं। सदस्यों ने इसे दूर कराने की जरूरत बताई। टीम ने रोहिणी बांध एवं जमरार बांध का भी जायजा लिया। केंद्रीय जल आयोग इस समय पूरे देश में सभी सूबों के सिंचाई विभाग के कार्यों की जमीनी हकीकत परख रहा है। इसके आधार पर प्रदेश की रैकिंग तय होगी। इस दौरान सहायक अभियंता संजय गौतम, शुभम सक्सेना, धीरज कुमार, अवर अभियंता आर कुमार गुप्ता, लोकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed