{"_id":"6a860ebf0d7d59322c0a2367","slug":"the-transformer-has-been-blown-out-for-a-month-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11435-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक महीने से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक महीने से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ /लावन। ऐतिहासिक सेवरा पहाड़ के कपिल मुनि आश्रम पर रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से फुंका हुआ है। जबकि, इन दिनों श्रावण मास में पहाड़ पर स्थित मंदिर में भगवान शंकर जी के दर्शन को हर सोमवार भक्तों की लंबी कतार लगती है। मंदिर के अंदर गहरी गुफा भी बनी हुई है, जिसमें हमेशा पानी पवित्र जल भरा रहता है। ऐसे में अल सुबह मंदिर में बिजली न होने से अंधेरा पसरा रहता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। साथ ही आश्रम के प्रांगण में बनी कुटिया में रहने वाले साधु-संतों को भी बिजली न आने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के प्रकोप से उन्हें रात जागकर काटनी पड़ रही है। ग्राम टोड़ी निवासी गुलाब सिंह मुखिया, कल्लू यादव, पृथ्वीराम पाल, गोकुल रायकवार, छोटू कुशवाहा, लालजी, सौरव परिहार, मोहित रायकवार, अंशुल यादव, सतीश रायकवार आदि ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जल्द ही खराब ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा।