फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The trains are getting late in the time required to complete the journey.

Jhansi News: जितने समय में पूरी होनी है यात्रा, उतने ही लेट हो रहीं ट्रेनें

Tue, 01 Oct 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The trains are getting late in the time required to complete the journey.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यदि आप यह सोचकर राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेनों में आरक्षित टिकट करा रहे हैं कि अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इन ट्रेनों से जल्दी मंजिल तक पहुंच जाएंगे तो यह आपकी भूल होगी। इन दिनों राजधानी एक्सप्रेस से लेकर दूरंतो तक, सभी ट्रेनों की चाल मनमानी हो गई है। जितने समय में यह ट्रेनें सफर पूरा कर लेती हैं, उतने समय की देरी से चल रही हैं।

इन दिनों ट्रेनों की रफ्तार बैलगाड़ी को भी टक्कर दे रही हैं। दिल्ली से झांसी और झांसी से दिल्ली की ओर दौड़ने वाली ट्रेनें सोमवार को मानो रेंगती हुई झांसी पहुंचीं। हैरान करने वाली स्थिति यह है कि 3 से लेकर 14 घंटे तक देरी से चलने वालीं ट्रेनों में राजधानी, दूरंतो, गरीबरथ, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार हैं, उनमें कम से कम यात्री पेट भर ले रहे हैं, लेकिन जिनमें यह सुविधा नहीं है उन ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन आने का इंतजार करना पड़ रहा है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक ट्रेन को पहुंचने में दो-दो घंटे का समय लग रहा है। वहीं, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह असुविधा विकास कार्यों के चलते हो रही है। यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति 139 हेल्पलाइन नंबर से जान सकते हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें इतनी देरी से चल रहीं
मद्रास-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 14.25 घंटे।
मद्रास-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 11.30 घंटे।
तिरुवंनतपुरम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस 10 घंटे।
नई दिल्ली-तिरुवंनतपुरम एक्सप्रेस 9 घंटे।
हुबली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 7.30 घंटे।
नई दिल्ली-मद्रास एक्सप्रेस 7 घंटे।
लोकमान्य तिलक-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे।
यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे।
विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 3 घंटे।
विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे।
मद्रास-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे।
स्योनी-फिराजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 3 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed