फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The train moved , but can not find the ticket Etawah

ट्रेन चली, मगर नहीं मिल रहा इटावा का टिकट

Sun, 18 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 The train moved , but can not find the ticket Etawah
train, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। एक सितंबर से शुरू हुई झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा एक्सप्रेस में सवार होने वाले यात्रियों को इटावा स्टेशन का टिकट प्राइवेट बुकिंग काउंटरों पर नहीं मिल पा रहा है। दरअसल सर्वर में फीड न होने के कारण यह सुविधा मिलने में परेशानी हो रही है।  
विज्ञापन


झांसी से इटावा के लिए ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू हो गया था। इसमें झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा लिंक एक्सप्रेस का नंबर 11801 व इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी लिंक एक्सप्रेस का नंबर 11802 है। ये गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलती है। शनिवार को यह गाड़ी उपलब्ध नहीं है। इसमें छह जनरल कोच व दो एसएलआर कोच लगाए गए हैं। यह गाड़ी अपना सफर पांच घंटे बीस मिनट में पूरा करती है।
विज्ञापन


सके संचालन को दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, इसके बाद भी अभी तक इटावा स्टेशन को कंप्यूटर में फीड नहीं किया गया है। इस कारण शहर में खुले प्राइवेट काउंटरों पर इटावा स्टेशन का टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे काउंटर पर भी इटावा स्टेशन के लिए बीपीटी टिकट (किलोमीटर के हिसाब से टिकट बनाना) जारी किया जा रहा है। इस संबंध में पीआरओ गिरीश कंचन ने बताया कि जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। मालूम हो कि, झांसी से इटावा स्टेशन की दूरी 220 किलोमीटर है। झांसी से ग्वालियर का 65 रुपये, भिंड का 70 रुपये व इटावा का 80 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed