{"_id":"58ff9f284f1c1b876dc0db2c","slug":"the-time-of-objections-is-complete-now-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों का समय पूरा, अब होगी सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों का समय पूरा, अब होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग का रैपिड सर्वे पूरा हो गया है। इस पर आपत्तियां 28 और 29 अप्रैल को दर्ज करा जा सकती हैं। निस्तारण के बाद सर्वे का काम फाइनल हो जाएगा। इसके बाद बदले परिसीमन में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या पता चलेगी।
नगर निकाय चुनाव की घोषणा मई-जून में होने की संभावना है। इसलिए चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर हो रहे चुनाव में वार्डों का परिसीमन बदल गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या का सर्वे पूरा हो गया है। अब फीडिंग की जा रही है। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को इस सर्वे पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल हो जाएगा कि पिछड़ा वर्ग की कितनी जनसंख्या है और कितने मतदाता हैं।
वहीं, वार्डों के नए परिसीमन पर एक सप्ताह तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 22 आपत्तियां सीधे नगर निगम में आ गई हैं तो करीब दो दर्जन आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में भी दर्ज कराई गई हैं। ज्यादातर आपत्तियाें में वार्डों में किए गए फेरबदल और एक मुहल्ले को दूसरे वार्ड में जोड़ने के संबंध में दर्ज कराई गई हैं। दरअसल, अबकी बार वार्ड में अधिकतम 9,692 आबादी अथवा न्यूनतम 7,164 आबादी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी आधार पर वार्डों का परिसीमन किया गया है। बिजौली वार्ड की आबादी मानक से काफी अधिक थी। इस कारण अधिक आबादी वाला क्षेत्र काटकर अन्य वार्डों में जोड़ा गया है। इससे सभी वार्डों का स्वरूप बदल गया है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि परिसीमन को लेकर आपत्तियों का समय समाप्त हो गया है। अब इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 26 तारीख की तिथि तय की गई है। 27 अप्रैल को इसे फाइनल कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द मंगवा लें ईवीए: निर्वाचन आयुक्त
झांसी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश दिए कि ईवीएम कहां से प्राप्त करनी हैं, इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है। इसलिए नोडल अधिकारी ईवीएम समय पर मंगवा लें। उन्होंने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2017 का जो कार्य पूर्ण मनोयोग के साथ किया जाए। परिसीमन का प्रकाशन हो जाने के बाद सभी निकाय रैपिड सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत शीघ्र आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण करें। प्रभारी जिलाधिकारी / सीडीओ नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में सात नगर पंचायतों, पांच नगर पालिकाओं और एक नगर निगम में परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। आपत्तियों की सुनवाई विकास भवन में 26 अप्रैल को दिन में 03 बजे से 05 बजे तक होगी। सभी आपत्तिकर्ताओं को उपस्थित रहने को कहा गया है। जिले को एक हजार कंट्रोल यूनिट और 1,500 बैलेट यूनिट दमोह जिला से आवंटित की गई हैं। अब तक कर्मचारियों की फीडिंग का कार्य 10,369 पूरा हो गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
‘आप’ भी लड़ेगी निकाय चुनाव
आम आदमी पार्टी भी नगर निकाय चुनाव में अन्य राजनीतिक दलों को टक्कर देगी। पार्टी ने निर्वाचन आयोग कार्यालय में आवेदन देकर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आम आदमी पार्टी पहली बार निकाय चुनाव में उतरेगी। यदि ‘आप’ निकाय चुनाव मैदान में अन्य राजनीतिक दलों से दो-दो हाथ करने उतरती है तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।