फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teenager who came for medical treatment ran away by dodging the police

Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर भाग निकली मेडिकल कराने आई किशोरी

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The teenager who came for medical treatment ran away by dodging the police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कराने आई किशोरी महिला पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर भाग निकली। किशोरी के फरार होने की खबर से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। उसको तलाशने के लिए तीन टीमें लगाई गईं। करीब पांच घंटे बाद उसे पंचकुइयां मंदिर के पास से बरामद कर लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। बरुआसागर पुलिस के मुताबिक पहाड़ी खुर्द निवासी किसान की सबसे छोटी पुत्री (16) मां-बाप से नाराज होकर चार जून को चली गई थी। परेशान होकर परिजनों ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को बरुआसागर से बरामद कर लिया। बुधवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। दोपहर करीब एक बजे उसका मेडिकल होना था। यहां किशोरी एक महिला सिपाही के साथ बेंच पर बैठी थी। इस दौरान मौका देख किशोरी महिला सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग निकली। महिला सिपाही उसके पीछे दौड़ी लेकिन, तब तक किशोरी वहां से फरार हो गई। किशोरी के फरार होने से अफसरों में भी हड़कंप मच गया। तलाशने में जुटी पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। काफी देर तलाश करने के बाद शाम करीब छह बजे कोतवाली के पंचकुइयां मंदिर के पास से किशोरी बरामद कर ली गई। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed