फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teams of Gorakhpur and Azamgarh divisions emerged victorious in a one-sided match.

Jhansi News: एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल की टीमें हुईं विजयी

Sat, 11 Mar 2023 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The teams of Gorakhpur and Azamgarh divisions emerged victorious in a one-sided match.
झांसी। शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ पर जी-20 प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल की टीमों के बीच आयोजित हुआ। गोरखपुर मंडल टीम की खिलाड़ी नंदनी ने पहले एवं तीसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। कप्तान लकी ने नौवें और 48वें मिनट में दो गोल किए। खिलाड़ी प्रीति ने पांचवां गोल कर अपनी टीम को 5-0 से जीत दिलाई। इस दौरान मुरादाबाद मंडल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सहारनपुर और आजमगढ़ मंडल टीमों के बीच खेला गया। आजमगढ़ टीम की ओर से 35वें मिनट में खिलाड़ी खुशी ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मुकाबले के 41वें मिनट में सुरभि ने एक गोल कर आजमगढ़ टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मुकाबले के दौरान एसडीएम सदर निधि बंसल मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आरती चौधरी, आकांक्षा परिहार, कशिश यादव, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, प्रतियोगिता निदेशक संजय गौतम, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, सलीम उद्दीन, अशोक ओझा, मुकेश, राजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed