फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The team from Lucknow camped, officers are checking the quality of roads

Jhansi News: लखनऊ से आई टीम ने डाला डेरा, सड़कों की गुणवत्ता जांच रहे अधिकारी

Thu, 25 Jan 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow camped, officers are checking the quality of roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गईं सड़कों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए लखनऊ से नियोजन विभाग की टीम झांसी पहुंची है। बुधवार को टीम ने मंडल के तीनों जिलों में बनाई गई सड़कों की निर्माण सामग्री और उसकी उपयोगिता की जांच की। इसके साथ ही ग्रामीणों से उनके घर जाकर टीम में शामिल अधिकारियों ने सड़क की स्थिति और मरम्मत के बारे में भी जानकारी जुटाई।
बता दें कि जन प्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग जब शासन को सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजते हैं तो उसके साथ सड़क निर्माण की आम जन के लिए उपयोगिता का ब्योरा भी देना होता है। जिसमें सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण क्यों जरूरी है, यह भी जानकारी देनी होती है। इसके आधार पर ही शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है। झांसी मंडल में निर्माणाधीन और उपयोग में लाई जा रहीं सड़कों का सत्यापन, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सड़क का कितना उपयोग है, यह जानने लखनऊ से नियोजन विभाग के निदेशक और शोध अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम झांसी पहुंची है। टीम के अधिकारी दो-दो की संख्या में ललितपुर, झांसी और जालौन पहुंचे। यहां उन्होंने 50 सड़क के निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही सड़कों का माप लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यहां लोगों से बात की और सड़क के मरम्मत और निर्माण को लेकर उनका पक्ष भी सुना। अभी यह सत्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

--
वर्जन
लखनऊ से नियोजन विभाग की टीम मंडल की सड़कों का सत्यापन करने पहुंची है। अभी तक उन्होंने 50 सड़कों की जांच की है। कई सड़कों की जांच होनी बाकी है, जिसके लिए उन्होंने तीन टीम बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed