फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The team arrived to investigate the complaint of extortion at the fitness center

Jhansi News: फिटनेस सेंटर पर वसूली की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the complaint of extortion at the fitness center
मौके पर पहुंचे परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आवेदकों से की पूछताछ
विज्ञापन

नियम व मानकों की नहीं थी चेक लिस्ट, न ही लगाया गई थी रेट लिस्ट, कर्मचारियों की भी नहीं थी कोई सूची, अधिकारियों ने सुधार की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। फिटनेस सेंटर से लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए परिवहन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान आवेदकों से पूछताछ की गई। आवेदकों नबिताया कि सेंटर संचालक की ओर से फिटनेस जांच के बाद पैसा लिया जा रहा था। इसके अलावा, कई तरह की कमियां यहां अधिकारियों ने चिह्नित की। उन्होंने सेंटर संचालक को सुधार की हिदायत देते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही।

वाहनों की फिटनेस जांच के नाम पर सेंटर पर अवैध वसूली की शिकायत बनी हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत सिंह, संभागीय निरीक्षक चरन सिंह व संजय सिंह ने यहां पहुंचकर पड़ताल की। एआरटीओ डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि न तो यहां किसी तरह की रेट सूची चस्पा की गई थी और न ही चेक लिस्ट थी। इसके साथ ही वाहनों के मानकों की यहां किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं थी। फिटनेस प्राप्त करने आए कुछ लोगों से अधिकारियों ने पूछताछ भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed