फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The student selected for the PhD program staged a protest.

Jhansi News: पीएचडी के लिए चयनित छात्र ने दिया धरना

Thu, 25 Dec 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The student selected for the PhD program staged a protest.
झांसी। बुंदेलखंड विवि के दो शिक्षकों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी है। इसमें हिंदी में पीएचडी के लिए चयनित छात्र परेशान हो रहा है। अब उसकी फीस जमा करने के लिए लिंक नहीं खुल रहा है जबकि 27 दिसंबर अंतिम तिथि है। परेशान छात्र ने बुधवार से विवि के गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि हिंदी विभाग के प्रोफेसर के दबाव में उसे रोका जा रहा है। बरुआसागर के गांव जरबौ के गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ का चयन पांच दिसंबर 2025 को घोषित पीएचडी हिंदी परिणाम में हुआ है। उसका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। उसने आरोप लगाया कि 26 नवंबर को कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार से पहले प्रो. मुन्ना तिवारी ने विवि में आना बंद कराने की धमकी दी थी। उसने इसकी शिकायत चार दिसंबर को कुलपति से की।
विज्ञापन

वहीं, प्रो. मुन्ना तिवारी का कहना है कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वहीं, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया विवि निष्पक्षता से काम कर रहा है। आरडीसी ने उसका चयन किया है मगर सशर्त है। इसे लेकर कमेटी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फीस जमा कराने का समय दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed