फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The strength of half the population will be visible in the Lok Sabha elections.

Jhansi News: लोकसभा चुनाव में आधी आबादी का दिखेगा दम

Mon, 04 Mar 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The strength of half the population will be visible in the Lok Sabha elections.
महरौनी विधानसभा में हैं सर्वाधिक महिला मतदाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आगामी लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में आधी आबादी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसका अंदाजा संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या दस लाख से अधिक है। इनमें सर्वाधिक महिला मतदाता ललितपुर जनपद की महारौनी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख पहचान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से है। इस क्षेत्र के तहत पांच विधानसभाएं झांसी नगर, मऊरानीपुर, बबीना, ललितपुर सदर और महरौनी आती हैं। इन पांचों विधानसभाओं में 21,45,121 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 10,15,660 है। महिला मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 2,33,582 महरौनी विधानसभा में है। जबकि, सबसे कम बबीना विधानसभा में 1,61,230 है। इसके अलावा झांसी नगर विधानसभा में 2,03,598, मऊरानीपुर में 1,97,796 व ललितपुर सदर विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 2,19,454 है।
विज्ञापन

0000000
17 चुनावों में पांच बार महिलाओं को मिली नुमाइंदगी
सन 1952 से लेकर साल 2019 तक हुए लोकसभा के 17 चुनावों में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार महिलाओं को प्रतिनिधित्व हासिल हो चुका है। सन 1957 में हुए लोकसभा के दूसरे चुनाव में कांग्रेस की सुशीला नैयर ने यहां से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 1962 और 1967 का चुनाव भी जीता था। इसके बाद उन्होंने 1977 में हुए लोकसभा के चुनाव में भारतीय लोकदल से झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2014 में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती यहां से सांसद बनीं थीं। खास बात यह है कि इन दोनों महिला प्रतिनिधियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार पहली बार डालेंगी वोट
जिले में 18 से 19 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं की संख्या 25,462 हैं। यह वह मतदाता हैं, जिनका हाल ही में मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया है और ये पहली बार किसी चुनाव में वोट डालेंगे। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 10,836 है।

000000
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या खासी है। ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed