फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The storm wreaked havoc, the death of a farmer due to falling of trees, heavy rain

आंधी ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से किसान की मौत, झमाझम बारिश

Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The storm wreaked havoc, the death of a farmer due to falling of trees, heavy rain
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार को मौसम में आए बदलाव के बाद चली तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग-बैनर उखड़ गए। मऊरानीपुर में पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। शहर के कई इलाकों में आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। सर्द हवाओं और बदरी ने वातावरण में ठंडक घोल दी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। साढ़े ग्यारह बजते-बजते 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। कई जगहों पर बैनर और होर्डिंग उखड़ गए। मऊरानीपुर के मड़वा गांव में किसान राम सिंह (45) अपने खेत पर थे। सुबह उनके परिजन खेत पर पहुंचे तो राम सिंह के ऊपर एक पेड़ टूटा पड़ा था। परिवार के लोग उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आंधी के बाद दोपहर सवा बारह बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर एक बजे झमाझम पानी गिरने लगा। लगभग आधे घंटे बाद बारिश थम गई। बदरी छाई रही। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दो-तीन दिन रहेगा। आंधी बारिश के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

आम की फसल को हुआ नुकसान
तेज आंधी की वजह से पेड़ों में लगे कच्चे आम टूट कर गिर गए। कहीं-कहीं पेड़ भी गिरे हैं। इससे आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नीबू, अमरूद आदि के पेड़ भी टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed