{"_id":"617b01ff6bfb9622f165b546","slug":"the-steps-of-the-bundelas-dance-on-the-rai-dance-jhansi-news-jhs2076994161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य और गीत में झांसी टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य और गीत में झांसी टीम रही विजयी
विज्ञापन
झांसी। प्रांतीय रक्षक दल और युवा कल्याण विभाग के मंडलस्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने बुंदेली राई नृत्य पर ऐसा समां बांधा कि दर्शकों के भी कदम थिरक उठे। अब राधा प्रजापति एंड पार्टी और लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जहां पर उनका मुकाबला कानपुर व चित्रकूटधाम मंडल के विजयी कलाकारों के साथ होगा।
बृहस्पतिवार को राजकीय संग्रहालय में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में राधा प्रजापति एंड पार्टी ने बुंदेली लोकनृत्य राई की प्रस्तुति दी। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत किया। जनपद जालौन के कलाकारों ने लोकगीत और एकल गीतों की प्रस्तुति और ललितपुर के कलाकारों ने बुंदेली लोक नृत्य राई की प्रस्तुति दी।
निर्णायक समिति में राजकीय इंटर कॉलेज के सुमित बबेले और पं. कृष्णचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की नंदनी सागर ने परिणामों की घोषणा की। इसमें राधा प्रजापति एंड पार्टी और लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की छात्राएं विजयी रहीं। उपनिदेशक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी और उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार त्रिवेदी ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुशवाहा, प्रशांत सिंह जादौन, सुरेश कुमार पटेल, रजनी, वैभव सिंह, प्रतिभा भारती, घनश्याम सिंह त्यागी, चंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।