फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The sports equipment market got heated up due to summer camps

Jhansi News: समर कैंप से गर्म हुआ खेल सामग्री का बाजार

Mon, 02 Jun 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The sports equipment market got heated up due to summer camps

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। गर्मियों में स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए अधिक समय मिल रहा है। स्कूलों और अन्य संस्थानों की ओर से समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें खेल, चित्रकला, मार्शल आर्ट आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इससे बाजार में खेल सामग्रियों की मांग काफी बढ़ गई है।


गर्मी की छुट्टियों में शहर के कई इलाकों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बच्चे अपनी रुचि के अनुसार हिस्सा ले रहे हैं। कोई पेंटिंग सीख रहा है तो कोई खेल गतिविधियों में हिस्सा ले रहा है। मानिक चौक स्थित स्पोर्ट्स सामग्री की दुकान के संचालक मानव अरोरा ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां में खेल सामग्री की मांग काफी बढ़ गई है। इनमें सबसे ज्यादा क्रिकेट, वॉलीबाल, स्विमिंग शूट, हॉकी, स्केटिंग समेत आउटडोर खेल के अन्य सामान बिक्री हो रही है। इंडोर गेम्स जैसे कैरम, लूडो, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के सामान की भी खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed