फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The speed of trains is deteriorating, passengers are turning red with anger

Jhansi News: ट्रेनों की बिगड़ रही चाल, यात्री गुस्से से हो रहे लाल

Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains is deteriorating, passengers are turning red with anger
- शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें हो रहीं लेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कुछ महीने पहले तक समय पालनता में अव्वल रहने वाले झांसी मंडल में ट्रेनों की चाल अब बिगड़ने लगी है। शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं। इसे लेकर यात्रियों का गुस्सा फूट रहा है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों की दूसरी ट्रेन छूट जा रही है। रेलवे के पास रोज 20 शिकायतें ट्रेन लेट होने की पहुंच रही हैं। हालांकि रेलवे अफसर ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह विकास कार्यों को मान रहे हैं।
झांसी मंडल ट्रेनों की समय पालनता में हमेशा से अव्वल रहा है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ट्रेनों की रफ्तार मंडल में धीमी हो रही है। शताब्दी, इंटरसिटी, ताज एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस की चाल पर असर पड़ने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी उत्कल एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर, झेलम एक्सप्रेस, पातालकोट, गोंडवाना, गोरखपुर हैदराबाद सुपरफास्ट, गोवा समेत कई ट्रेनें 13 से पांच घंटे तक की देरी से झांसी स्टेशन पहुंचीं। घंटों तक यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायतें भी अफसरों के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

-----------
स्टेशन पर बिताने पड़े 13 घंटे
केस-1
गाड़ी संख्या 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सुबह की जगह शाम को झांसी स्टेशन पहुंची। ट्रेन को सुबह 5:45 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 13 घंटे की देरी से शाम को 7:29 बजे झांसी आई। उरई से आए यात्री गौरव राजावत ने रेलवे अफसरों से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि उन्हें मुजफ्फनगर जाना है। ट्रेन को दोपहर 3:48 तक मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन अब यह अगले दिन सुबह तक पहुंचेगी। ट्रेन का इंतजार करते-करते यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शताब्दी हो रही लेट
केस-2
यात्री अमरदीप प्रजापति ने रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शताब्दी एक्सप्रेस के लेट होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले शताब्दी एक घंटे की देरी से आई। यात्री विक्रम चौहान ने भी शताब्दी एक्सप्रेस की लेटलतीफी पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली से दूसरी ट्रेन पकड़कर अमृतसर जाना था, लेकिन ट्रेन के लेट होने से दूसरी ट्रेन छूट गई।

------------
रविवार को यह ट्रेनें आईं लेट
ट्रेन देरी से आई
20807 हीरोकुड एक्सप्रेस 2 घंटा
12627 कर्नाटक एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे
12781 स्वर्ण जयंती सुपरफास्ट सात घंटा
12192 श्रीधाम एक्सप्रेस दो घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस सात घंटा
15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक साढ़े बारह घंटे
22538 कुशीनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा
12190 महाकौशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा
12181 श्रीधाम एक्सप्रेस एक घंटा
14623 पातालकोट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे
22181 गोंडवाना एक्सप्रेस दो घंटा
18478 उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा
------------
वर्जन
झांसी मंडल में ट्रेनों को समय से चलाया जा रहा है। रेलवे लगातार विकास कार्य करा रहा है। इसके चलते कई बार ट्रेनें लेट हो जाती हैं। जो शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण कराया जाता है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed