फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The spectators returned from the fort after returning the ticket for VIP

वीआईपी के लिए टिकट वापस कर किले से लौटाए गए दर्शक

Sat, 05 Mar 2022 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
The spectators returned from the fort after returning the ticket for VIP
झांसी। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद वीआईपी कल्चर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में ऐसा ही एक वाक्या सामने आ गया। रानी लक्ष्मीबाई के किले पर जब एक बड़े अफसर लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए पहुंचे तो दर्शकों को टिकट वापस कर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

किले में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से एडवांस लाइट और साउंड सिस्टम लगाया गया है। पहले यहां पर सिर्फ घोड़े की आवाज सुनाई देती थी मगर अब सजीव चित्रण होता है। बृहस्पतिवार से ही इसे दर्शकों के लिए शुरू कर दिया गया। ऐसे में दर्शकों में शो देखने को लेकर काफी उत्साह था। काफी संख्या में शुक्रवार की रात में लोगों ने किले पहुंचकर शो के लिए टिकट बुक कर लिया था। लोग शो शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बड़े अफसर का कार्यक्रम लग गया। जिले के भी बड़े अधिकारी किले पहुंच गए। ऐसे में काउंटर से लोगों के टिकट लौटाए जाने लगे। इसका कई लोगों ने विरोध किया। लोगों की कर्मचारियों से बहस भी हो गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद टिकट लेकर दर्शक मायूस होकर लौट गए। वहीं, कई तो इसलिए खड़े रहे कि बड़े अफसर जाएंगे तो हो सकता है शो देखने का मौका मिल जाए।
विज्ञापन

ये बोले दर्शक
मैं अपने भाई और भाभी के साथ किले में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए आया था। हर व्यक्ति के लिए 250-250 रुपये का टिकट बुक कर लिया था। बाद में वीआईपी आए हैं कहते हुए टिकट वापस कर दिया। मेरे सामने 60 से 70 लोग वापस लेकर गए हैं। लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश था। - धीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शो काफी विलंबित हो रहा था। दर्शक शो को तुरंत शुरू कराने की मांग कर रहे थे, वरना टिकट वापस करने की मांग करने लगे। इस कारण टिकट वापस कर दिया गया। - शादाब असलम, अपर सीईओ, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed