फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The situation did not improve, the fog spoiled the speed of the trains

नहीं सुधरे हालात, कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

Sun, 02 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The situation did not improve, the fog spoiled the speed of the trains
झांसी। कोहरे के कारण झांसी आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से मुंबई जाने वाली वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री काफी परेशान रहे। आने वाले तीन दिन तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई मंडल के झांसी- बीना सेक्शन में रात ढाई बजे से सुबह 10.20 बजे, झांसी- धौलपुर सेक्शन में रात 10.45 बजे से सुबह 10 बजे, झांसी- भीमसेन सेक्शन में रात 8.40 बजे से सुबह दस बजे तक, झांसी- मानिकपुर सेक्शन में रात 11.45 बजे से सुबह 10 बजे और ललितपुर- खजुराहो में रात 11.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस, 12779 गोवा एक्सप्रेस, 12626 केरला एक्सप्रेस, 19314 कामाख्या एक्सप्रेस, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस, 12286 नांदेड श्रीगंगानगर एक्सप्रेस , 12191 राजधानी एक्सप्रेस, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस, 12156 हबीबगंज एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 19168 साबरमती एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

अफसरों की निगरानी दौड़ रहीं ट्रेनें
रेल मंडल में कोहरे की सबसे अधिक मार झांसी-दिल्ली, कानपुर- झांसी व मानिकपुर- झांसी सेक्शन में पड़ती है। आम दिनों में रनिंग स्टाफ को झांसी से नई दिल्ली सवारी गाड़ी ले जाने में छह से आठ घंटे का समय लगता है, जबकि कोहरे में यही दूरी तय करने में 10 से 15 घंटे लग जाते हैं। बढ़ते कोहरे के साथ चालक दल को एक-एक मिनट गुजारना भारी पड़ता है। ट्रेन चालक और स्टेशन मास्टर की सजगता जांचने और संचालन पर नजर रखने के लिए मंडल के सभी तकनीकी अफसरों की ड्यूटी इंजन पर लगा दी गई हैं। ये अफसर हफ्ते में दो बार किसी भी ट्रेन के इंजन पर चढ़कर जाकर सतर्कता की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed