फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The secret of the murder of bullion trader's son got buried in the mobile.

Jhansi News: मोबाइल में दफन हो गया सराफा कारोबारी के बेटे की हत्या का राज

Thu, 19 Sep 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The secret of the murder of bullion trader's son got buried in the mobile.
मर्डर मिस्ट्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गुरसराय निवासी सराफा कारोबारी के बेटे की नृशंस हत्या का पुलिस तीन साल बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। उसकी हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी थीं। पुलिस अफसरों ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाकर उनको मनाया लेकिन आज तक हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। पिछले डेढ़ साल से क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश कर रही है। उसके मोबाइल में पुलिस को कई अहम सुराग मिले लेकिन खुलासा नहीं हो सका।

गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी सराफा कारोबारी नरेश सोनी के छोटे बेटे राहुल सोनी (22) की आठ अक्तूबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। सुबह खून से सनी लाश गरौठा परेड ग्राउंड के पास से बरामद हुई। राहुल गरौठा स्थित मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय में बीएड छात्र था। चाकुओं से गोदने के बाद बेरहमी से गला भी रेता गया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए तत्कालीन एसएसपी शिवहरि मीना ने चार अलग-अलग टीम बनाई। राहुल के दोस्तों समेत उसकी जान-पहचान के कई लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिल गए। कई राज ऐसे सामने आए, जिसने पुलिस अफसर को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम चला कि राहुल की दोस्ती कई लोगों से थी। बाहर के लोग भी उससे यहां मिलने आते थे। उसकी हत्या का राज मोबाइल में ही था। उसके पिता नरेश सोनी ने खुलासे की मांग को लेकर एसएसपी से लेकर डीआईजी तक गुहार लगाई लेकिन, इसके बावजूद मामले का खुलासा अब तक नहीं हो सका। एसपी गोपीनाथ सोनी का कहना है क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed