फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The school building is dilapidated, alarm bells ringing

Jhansi News: विद्यालय भवन जर्जर, बज रही खतरे की घंटी

Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
सार

बंगरा के सिलगुआ गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। कई शिकायतों के बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
The school building is dilapidated, alarm bells ringing
बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। विकाखंड बंगरा के ग्राम सिलगुआं में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में है। विद्यालय की छत का प्लास्टर अक्सर झड़कर नीचे गिरता रहता है। यह स्थिति बच्चों के लिए हमेशा खतरे की घंटी बजाती रहती है। इसके बावजूद, शिक्षा विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गांव में विद्यालय भवन का निर्माण साल 2007 में हुआ था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया था, जिससे दो दशक पूरे होने से पहले ही विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। एक कक्ष की हालत तो इतनी खराब हो चुकी है कि उसे बंद ही कर दिया गया है। ऐसे में तीन कक्षाओं (कक्षा 6, 7 व 8) में अध्ययनरत 50 बच्चों को दो कक्षों में पढ़ाया जा रहा है। इससे बच्चों की सही ढंग से पढ़ाई भी नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने बताया विद्यालय की दशा के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, सुधार की दिशा में विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

00
फोटो---25BAN_M_9_25092025_332.jpg
विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। - सचींद्र तिवारी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

00
फोटो---25BAN_M_18_25092025_332.jpg
विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। बारिश के दिनों में हर समय खतरा बना रहता है। शिक्षा विभाग को विद्यालय भवन का नवनिर्माण करना चाहिए। - लक्ष्मीकांत
00
बुंदेलखंड विकास निधि से विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द लिया जाएगा। बच्चों के प्रति शासन और विभाग का रुख बेहद संवेदनशील है। - दीपक श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी, बंगरा

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

बंगरा. सिलगुआ में खराब हालत में डला विद्यालय का भवन एम ग्रामीण की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed