फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roof of one house broke due to the explosion and the wall of another house cracked.

Jhansi News: धमाके से एक मकान की टूटी छत दूसरे की दरकी दीवार

Thu, 19 Dec 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The roof of one house broke due to the explosion and the wall of another house cracked.
मोंठ। थाना क्षेत्र शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम सय में पहड़िया पर किए गए धमाके से एक मकान की छत टूट गई और मकान के अंदर रखा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरे मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। नाराज ग्रामीणों ने धमाका कर रहे लोगों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोंठ-भांडेर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम मोंठ एवं सीओ मोंठ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। एसडीएम के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11:00 बजे मोंठ-भोडेर मार्ग पर स्थित एक क्रेसर के कर्मचारियों ने पहाड़िया पर धमाका किया। दो अलग-अलग जगह हुए धमाके से ग्राम सय में वनमाली प्रजापति के मकान की छत पर एक पत्थर गिरा, जिससे छत टूट गई और छत के नीचे रखा ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा रिंकू प्रजापति के मकान की एक दीवार टूट गई। धमाके से से गांव में दहशत फैल गई। वनमाली और रिंकू प्रजापति का परिवार घर से बाहर भागा। गांव में शोर हुआ तो लोग इकट्ठे हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोंठ-भांडेर मार्ग के दासना चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्राम सय के अलावा दासना और पांडौरी के लोग भी जाम में शामिल हो गए। ग्रामीणों ने धमाका कर रहे क्रेसर मालिक के कर्मचारियों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी की। जाम की सूचना पर एसओ शाहजहांपुर मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पहड़िया ग्राम सय के एकदम नजदीक है। जिस पर धमाके का काम बंद होना चाहिए। किसी भी दिन बड़ी घटना घट सकती है। धमाके से हुई क्षति का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर एसडीएम मोंठ प्रदीप कुमार सिंह, सीओ मोंठ दीनानाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट के निर्देश दिए। लोगों से कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद खनिज सुपरवाइजर अतुल दुबे ने मौके पर पहुंचकर जांच-पडताल की। खनिज सुपरवाइजर अतुल दुबे ने कहा कि पहड़िया पर गाइड लाइन के मुताबिक धमाका करवाया जाएगा। थाना प्रभारी साजेश ने कहा कि किसी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


विभाग
संबंधित विभाग को निर्देश दिये गए हैं कि धमाके के समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि किसी घर, मकान अथवा व्यक्ति को कोई क्षति न पहुंचे।
-प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed