फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roadways bus remained at the bus station, the passengers were sitting for hours waiting for the bus

बस स्टेशन पर रहा रोडवेज बस का टोटा, बस के इंतजार में घंटों बैठे रहे यात्री

Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The roadways bus remained at the bus station, the passengers were sitting for hours waiting for the bus
झांसी। शनिवार को बस स्टेशन पर रोडवेज बसों की कमी रही। वहीं, झांसी से जाने वाले 13 रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। इससे लोकल रूटों पर बसों का संचालन ठप होने के कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से लटककर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को उरई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से 320 बसों से भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को पहुंचाया गया था। जिससे बसों की संख्या कम हो गई। वहीं, 13 रूटों पर संचालन भी बंद हो गया। इससे इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों और टैक्सियों में जान जोखिम में डालकर लटककर यात्रा करनी पड़ी। वहीं, बांदा, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, ललितपुर, ग्वालियर आदि रूटों पर चलने वाले यात्रियों ने डग्गामार वाहनों में दोगुना पैसे देकर यात्रा की। रोडवेज बस इंचार्ज बृज किशोर ने बताया कि पीएम की रैली में रोडवेज की 120 बसें लगाई गई हैं, जिससे कई रूटों पर संचालित होने वाली बसें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed