फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roads of the metropolitan city are riddled with the master plan

Jhansi News: महायोजना से छलनी हुईं महानगर महानगर की सड़कें

Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The roads of the metropolitan city are riddled with the master plan

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। महानगर को संवारने के दावे जमीन पर खोखले नजर आ रहे हैं। जो सड़कें शहर को खूबसूरत बनाती हैं, वह भी महायोजना के चक्कर में बदसूरत कर डाली गईं। झांसीवासियों की प्यास बुझाने के लिए डाली गई पाइपलाइन से पेयजल मुहैया तो नहीं हुआ, उल्टे महानगर की सड़कों को खोदकर यूं ही छोड़ दिया गया। ऐसे में जगह-जगह मोहल्लों की छलनी हुईं सड़कें और गड्ढेयुक्त मुख्य मार्ग नजर आ रहे हैं। ऐसे में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के लिए शासन की ओर से महानगर पेयजल योजना स्वीकृत की गई। योजना के तहत, बबीना से झांसी तक पाइपलाइन के जरिये पेयजल मुहैया कराने की रणनीति तय हुई। पाइपलाइन डाले जाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। फिलहाल पाइपलाइन की टेस्टिंग जारी है। इसमें कई जगह से पाइपलाइन लीकेज हुई। इससे सड़कों की स्थिति खराब तो हुई ही।
विज्ञापन








पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया। इसके बाद ठीक ढंग से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते यह धंस गई हैं। साथ ही अब पेयजल की पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। इस संबंध में पत्राचार किया गया है। - राजनाथ गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed