फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roads of Bharosa village of honourable people are not trustworthy

Jhansi News: माननीयों के गांव भरोसा की सड़कें नहीं हैं भरोसेमंद

Fri, 18 Jul 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The roads of Bharosa village of honourable people are not trustworthy
- ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ग्राम भरोसा के रहने वाले हैं। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम भी भरोसा सीट से ही जिला पंचायत के सदस्य हैं। एक गांव से दो माननीय होने के बाद भी यहां सड़कों की दशा खराब है। पाइपलाइन के लिए सड़काें की खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद उनकी मरम्मत नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए ग्राम भरोसा में जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन डाली गई थी। पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन इसके बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुईं हैं। पाइप लाइन में भी जगह-जगह लीकेज हैं, जिससे सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश से स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़कों की ऊपरी पर्त जगह-जगह उधड़ गई है। सड़कें कीचड़ से सराबोर नजर आ रहीं हैं, जिससे आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमोबेश गांव की गलियों की भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की ओर से कई बार इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन हालात में बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उनमें आक्रोश है। इसके बावजूद, समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

00000
फोटो---
बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता ने गांव का निरीक्षण किया है। उनसे प्राथमिकता के आधार पर सड़कों में सुधार करने के लिए कहा गया है। गांव की सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा। - जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

00
फोटो---
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए कई गांवों की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मिशन के तहत ही सड़कों की मरम्मत होनी है। भरोसा गांव की समस्या अब तक किसी ने बताई नहीं, लेकिन अब जानकारी होने पर सुधार कराया जाएगा। - पवन गौतम, अध्यक्ष - जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed