{"_id":"67bcdaeaedd942da0707753d","slug":"the-road-will-be-widened-by-breaking-the-service-lane-of-the-medical-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-501196-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज की सर्विस लेन तोड़ चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज की सर्विस लेन तोड़ चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने सर्विस लेन तोड़कर सड़क चौड़ी की जाएगी। हाल ही में हुई ट्रैफिक समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। सड़क चौड़ी होने के बाद जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के पास करीब चार साल पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत सड़क सौंदर्यीकरण का काम कराया गया था। मेडिकल कॉलेज के सामने सर्विस लेन का निर्माण कराया गया था। हालांकि, इससे सड़क संकरी हो गई थी और मेडिकल कॉलेज के सामने वाहन रेंगते नजर आते हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पहले नगर निगम ने नर्सिंगहोम की ओर फुटपाथ को तोड़ दिया था। इस ओर सड़क चौड़ीकरण का काम कराने की तैयारी चल रही है। वहीं, अब मेडिकल कॉलेज की तरफ की भी सर्विस लेन को तोड़कर सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जाना है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि ट्रैफिक समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव तैयार करना है। इसके बाद बजट मिलने ही पीडब्ल्यूडी सड़क चौड़ीकरण का भी काम कराएगा।
विज्ञापन
इलाइट चौराहे से शिफ्ट होंगे ठेले
झांसी। महानगर के प्रमुख चौराहा इलाइट पर लगने वाले ठेलों को झोकनबाग मार्ग पर क्राइम ब्रांच के पास वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। जल्द ही नगर निगम ये कार्रवाई करेगा।