फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The road was not built even after one year of foundation stone laying

Jhansi News: शिलान्यास के एक वर्ष बाद भी नहीं बनी सड़क

Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The road was not built even after one year of foundation stone laying
जगह-जगह उड़ रही धूल, छात्र-छात्राओं को पढ़ने जाने में होती दिक्कत
विज्ञापन

भंडरा-खकौरा मार्ग पर 16.32 करोड़ की लागत से होना है सड़क का निर्माण
मऊरानीपुर। आरईएस के ठेकेदार द्वारा समय पूरा होने के बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं कराया गया। सड़क खोदकर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। धूल उड़ने से 6 ग्रामों के लोग परेशान हैं। बच्च स्कूल जाते समय धूल से सराबोर हो जाते हैं।
भंडरा-खकौरा मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना 21-22 में स्वीकृत हुई थी। इसका शिलान्यास 25 नवंबर, 2023 को सांसद एवं विधायक द्वारा किया गया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क की लागत 1632.61 लाख है। उक्त कार्य को ग्रामीण अभिंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस मार्ग की लंबाई 15 किलोमीटर से अधिक है। इसमें भंडरा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, विरगुवां, खकौरा आदि ग्राम के ग्रामवासी तहसील मुख्यालय आते-जाते हैं एवं इंटर के छात्र-छात्राए प्रतिदिन भंडरा पढ़ने आते हैं। इस दौरान सड़क पर धूल उड़ने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत होती है। वहीं सड़क किनारे स्थित दुकानें व फसलें धूल से सराबोर हो जाती हैं।
विज्ञापन


किसान रामदीन कुशवाहा, पन्नालाल कुशवाहा, हीरा सिंह परिहार ने बताया कि पौधों पर धूल बैठने से फसलें पनप नहीं पा रही हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। रामलाल निवासी ग्राम पुरवा, हृदेश पटेल भंडरा, दासी कुशवाहा कदौरा ने बताया कि सड़क किनारे स्थित दुकानों व मकानों में धूल उड़ने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग का डामरीकरण होने तक प्रतिदिन इस पर पानी डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






भंडरा-खकौरा मार्ग का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य विलंब से शुरू किया गया। तापमान कम होने के कारण डामरीकरण नहीं किया जा सका। एक सप्ताह बाद डामरीकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।-रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियत्रंण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed