फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The risk of dengue increased due to rain, six areas are red zone

Jhansi News: बारिश में बढ़ा डेंगू का खतरा, छह क्षेत्र रेड जोन

Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The risk of dengue increased due to rain, six areas are red zone

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बारिश के दौरान जलभराव होने से डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। महानगर में छह क्षेत्र डेंगू के रेड जोन में शामिल हैं, जहां बीते सालों में सबसे ज्यादा डेंगू के रोगी मिले हैं। ऐसे में मलेरिया विभाग इन इलाकों में निगरानी बढ़ाने जा रहा है।



जनवरी से अब तक डेंगू के 13 मरीज मिल चुके हैं। इसमें जून और जुलाई में ही पांच रोगी मिल चुके हैं। चूंकि, जनपद में पिछले 23 दिनों से लगातार बारिश हो रही है और डेंगू का मच्छर भी साफ पानी में पनपता है। ऐसे में जलभराव होने से डेंगू का लार्वा भी पनपने का खतरा बढ़ गया है। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग में दैनिक मानदेय पर 31 कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्हें भी जल्द फील्ड में उतारने की तैयारी है। ये कर्मचारी घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच करेंगे। जहां-जहां लार्वा मिलेगा, वहां पर लार्वी साइट का छिड़काव करेंगे। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. उत्सव राज का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास तीन लाख रैपिड डायग्नोस्टिक किट उपलब्ध हैं। इन्हें सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को उपलब्ध कराया जाता है। इन केंद्रों पर डेंगू का कोई भी संदिग्ध मरीज आकर जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र



गुमनावारा, पिछोर, शिवाजी नगर, खिरकपट्टी, कोछाभावर, खुशीपुरा डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं। यहां पर डेंगू के मरीज ज्यादा मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed